विशेष शैक्षिक आवश्यकताएं और विकलांगता ट्रिब्यूनल क्या है?
मैं ट्रिब्यूनल के बारे में जानकारी कहां प्राप्त कर सकती/सकता हूं?
वे कौन से फैसले हैं, जिनके लिए मैं ट्रिब्यूनल में अपील कर सकती/सकता हूं?
मैं ट्रिब्यूनल को कहां अपील कर सकती/सकता हूं?
यदि ट्रिब्यूनल के नियम मेरे पक्ष में हैं, तो मुझे कितना इंतजार करना होगा?
विशेष शैक्षिक आवश्यकताएं और विकलांगता ट्रिब्यूनल क्या है?
विशेष शैक्षिक आवश्यकताएं और विकलांगता ट्रिब्यूनल (या सेनडिस्ट) बच्चों की विशेष शैक्षिक आवश्यकताओं के बारे में शिक्षा और पुस्तकालय बोर्डों (बोर्ड) के फैसलों के ख़िलाफ माता-पिता की अपीलों पर विचार करता है, जब माता-पिता बोर्ड के साथ सहमत नहीं हो पाते, और साथ ही स्कूलों में विकलांगता पर भेदभाव के दावों पर भी कार्रवाई करता है।
मैं ट्रिब्यूनल के बारे में जानकारी कहां प्राप्त कर सकती/सकता हूं?
ट्रिब्यूनल ने सेन अपीलों के मामले में 'अपील कैसे करें' पुस्तिका और विकलांगता पर भेदभाव के दावों के मामले में 'दावा कैसे करें' पुस्तिका तैयार की है, जिनमें और जानकारी दी गई है, और ये ट्रिब्यूनल के सचिवालय में उपलब्ध हैं।
यदि आप ट्रिब्यूनल और अपील या दावा करने की प्रक्रिया के बारे में और जानना चाहते हैं, तो आप ट्रिब्यूनल से यहां संपर्क कर सकते हैं:-
फोन: 028 9032 2894
फैक्स: 028 9032 2924
ई-मेल: secretary@sentribunal.co.uk
या;
लिखित में: Special Educational Needs and Disability Tribunal
Secretariat
2nd Floor
Albany House
73-75 Great Victoria Street
Belfast BT2 7AF
वे कौन से फैसले हैं, जिनके खिलाफ मैं ट्रिब्यूनल में अपील कर सकती/सकता हूं?
आप ट्रिब्यूनल में अपील कर सकती/सकते हैं यदि बोर्डः
आपके बच्चे की सेन का औपचारिक मूल्यांकन न करने फैसला करता है, लेकिन तभी जब कि पिछले 6 महीनों में कोई मूल्यांकन न किया गया हो; या
औपचारिक मूल्यांकन करने के बाद आपके बच्चे की सेन का विवरण-पत्र जारी न करने का फैसला करता है।
यदि बोर्ड ने आपके बच्चे की सेन का मूल्यांकन किया है या पिछला विवरण-पत्र बदला है, तो आप निम्नलिखित के खिलाफ अपील कर सकते हैं:
आपके बच्चे की सेन के विवरण-पत्र के भाग 2 में विवरण;
भाग 3 में विशेष शैक्षिक सहायता का विवरण, जो बोर्ड सोचता है कि आपके बच्चे को मिलना चाहिए;
विवरण-पत्र के भाग 4 में उल्लिखित स्कूल; या
यह तथ्य कि विवरण-पत्र के भाग 4 में किसी स्कूल का उल्लेख नहीं किया गया।
आप ट्रिब्यूनल में ऐसी स्थिति में भी अपील कर सकते हैं यदिः
बोर्ड आपके बच्चे के विवरण-पत्र में उल्लिखित स्कूल बदलने के आपके अनुरोध को अस्वीकार कर देता है, जब तक कि आपने अनुदान-सहायता के स्कूल के लिए कहा हो और बोर्ड ने आपके बच्चे के विवरण-पत्र का कम-से-कम एक साल तक रखरखाव किया हो।
बोर्ड आपके बच्चे की सेन के पुनः मूल्यांकन के आपके अनुरोध को अस्वीकार कर देता है, जब तक कि इसने पिछले 6 महीनों में मूल्यांकन न किया हो;
बोर्ड फैसला करता है कि आगे आपके बच्चे के विवरण-पत्र का रखरखाव नहीं करेगा;
आपके बच्चे के पुनः मूल्यांकन के बाद, बोर्ड विवरण-पत्र में संशोधन न करने का फैसला करता है।
मैं ट्रिब्यूनल को कहां अपील कर सकती/सकता हूं?
यदि आपका बोर्ड के साथ ऊपर के किसी मामले में विवाद हो, तो पहले पहल आपको इसे बोर्ड के साथ सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए आप बोर्ड द्वारा दी जाने वाली विवाद बचाव और समाधान की अनौपचारिक और स्वतंत्र सेवा का प्रयोग कर सकते हैं। आप “विवादास्पद फैसले” की अधिसूचना की तिथि के बाद दो महीनों तक ट्रिब्यूनल में अपील कर सकते हैं। ट्रिब्यूनल में अपील करने के बाद भी आप विवाद को सीधे बोर्ड के साथ या डीएआरएस के द्वारा सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। डीएआरएस में पहुंच से ट्रिब्यूनल में अपील करने के आपके अधिकार पर पूर्वग्रह नहीं होता।
यदि ट्रिब्यूनल के नियम मेरे पक्ष में हैं, तो मुझे कितना इंतजार करना होगा?
सेनडो के परिणामस्वरूप अब बोर्डों को ट्रिब्यूनल के आदेशों का निश्चित समय सीमाओं के भीतर अनुपालन करना होता है।
तालिका 1: बोर्ड द्वारा ट्रिब्यूनल के आदेशों पर अनुपालन की समय सीमाएं
समय की अवधि फैसला लिए जाने के अगले दिन शुरू होती है।
| बोर्ड का कर्तव्य | समय सीमा |
| मूल्यांकन करने के लिए - माता-पिता को अधिसूचित करे | 4 हफ्तों के भीतर |
| विवरण-पत्र बनाने और रखरखाव के लिए | 5 हफ्तों के भीतर |
| ट्रिब्यूनल द्वारा वापस बोर्ड को अवलोकन भेजने के बाद फैसला करने के लिए | 2 हफ्तों के भीतर |
| विवरण-पत्र संशोधित करने और संशोधन अधिसूचना जारी करने के लिए | 5 हफ्तों के भीतर |
| विवरण-पत्र रखरखाव जारी रखने के लिए | तत्काल प्रभावी |
| विवरण-पत्र संशोधित करने और संशोधन अधिसूचना देने के लिए | 5 हफ्तों के भीतर |
| माता-पिता द्वारा निर्दिष्ट किए गए के अनुसार स्कूल या अन्य संस्थान का नाम बदलने के लिए (या यदि स्कूल खुलने के 2 हफ्तों के भीतर बंद हो गया हो) | 2 हफ्तों के भीतर |
समापन के फैसले के ख़िलाफ अपील बर्ख़ास्त करना विवरण-पत्र का रखरखाव करने, रखरखाव समाप्त करने के लिए विवरण-पत्र | तत्काल प्रभावी |
तालिका 2: विरोध-हीन अपीलों के अनुपालन के लिए बोर्डों के लिए समय सीमाएं
अवधि उस दिन के बाद शुरू होती है, जब बोर्ड ट्रिब्यूनल को अधिसूचित करता है कि वह अपील का विरोध नहीं कर रहा।
| बोर्ड का कर्तव्य | समय सीमा |
| विवरण-पत्र ने बनाने के फैसले के ख़िलाफ अपील स्वीकार करना | बोर्ड को 5 हफ्तों के भीतर विवरण-पत्र अवश्य बना लेना चाहिए |
| विवरण-पत्र की समीक्षा न करने के फैसले के ख़िलाफ अपील स्वीकार करना, या माता-पिता या जिम्मेदार निकाय के अनुरोध पर मूल्यांकन करना | बोर्ड को 4 हफ्तों के भीतर मूल्यांकन अवश्य कर लेना चाहिए |
| माता-पिता के निर्दिष्ट स्कूल या संस्थान के लिए अनुदान-सहायता के स्कूल का नाम न बदलने के अनुरोध का अनुपालन न करने के फैसले के ख़िलाफ अपील स्वीकार करना | बोर्ड को 2 हफ्तों के भीतर अनुरोध का अनुपालन अवश्य कर लेना चाहिए |
संबंधित दस्तावेज़ (Related Documents)