Young girl smiling in class Close up head shot of boy in school Girl holding hand up, with teacher at white board
.

विशेष शिक्षा आवश्यकताएं और अक्षमता ट्रिब्यूनल (Special Educational Needs and Disability Tribunal)

कानून आपको उन मामलों में विशेष शिक्षा आवश्यकताएं और अक्षमता ट्रिब्यूनल ("ट्रिब्यूनल" या "सेनडिस्ट") को अपील करने का अधिकार देता है, जब आप अपने बच्चे की विशेष शिक्षा आवश्यकताओं के बारे में बोर्ड के साथ सहमति पर नहीं पहुंच पाते।

 

आप ट्रिब्यूनल में अपील कर सकती/सकता हैं यदि बोर्डः

  • आपके बच्चे की सेन का औपचारिक मूल्यांकन न करने फैसला करता है, लेकिन तभी जब कि पिछले 6 महीनों में कोई मूल्यांकन न किया गया हो; या

  • औपचारिक मूल्यांकन करने के बाद आपके बच्चे की सेन का विवरण-पत्र जारी न करने का फैसला करता है।

यदि बोर्ड ने आपके बच्चे की सेन का मूल्यांकन किया है या पिछला विवरण-पत्र बदला है, तो आप निम्नलिखित के खिलाफ अपील कर सकते हैं : 

  • आपके बच्चे की सेन के विवरण-पत्र के भाग 2 में विवरण;

  • भाग 3 में विशेष शैक्षिक सहायता का विवरण, जो बोर्ड सोचता है कि आपके बच्चे को मिलना चाहिए;

  • विवरण-पत्र के भाग 4 में उल्लिखित स्कूल; या

  • यह तथ्य कि विवरण-पत्र के भाग 4 में किसी स्कूल का उल्लेख नहीं किया गया।

आप ट्रिब्यूनल में ऐसी स्थिति में भी अपील कर सकते हैं यदि : 

  • बोर्ड आपके बच्चे के विवरण-पत्र में उल्लिखित स्कूल बदलने के आपके अनुरोध को अस्वीकार कर देता है, जब तक कि आपने अनुदान-सहायता वाले स्कूल के लिए कहा हो और बोर्ड ने आपके बच्चे के विवरण-पत्र का कम-से-कम एक साल तक रखरखाव किया हो।

  • बोर्ड आपके बच्चे की सेन के पुनः मूल्यांकन के आपके अनुरोध को अस्वीकार कर देता है, जब तक कि इसने पिछले 6 महीनों में मूल्यांकन न किया हो;

  • बोर्ड फैसला करता है कि आगे आपके बच्चे के विवरण-पत्र का रखरखाव नहीं करेगा;

  • आपके बच्चे के पुनः मूल्यांकन के बाद, बोर्ड विवरण-पत्र में संशोधन न करने का फैसला करता है। 

ये विवरण और ट्रिब्यूनल की कार्य-प्रणालियों से संबंधित और जानकारी  "विशेष शिक्षा आवश्यकताएं और अक्षमता ट्रिब्यूनल - अपील कैसे करें" पुस्तिका में उपलब्ध हैं, जो यहां से ली जा सकती है ट्रिब्यूनल कार्यालय.