Young girl smiling in class Close up head shot of boy in school Girl holding hand up, with teacher at white board
.

लोग जिनके साथ आप शामिल हो सकते हैं (People you may be Involved with)

सामुदायिक शिशु विशेषज्ञ

 

निर्दिष्ट चिकित्सा अधिकारी

 

शैक्षिक मनोवैज्ञानिक

 

स्वास्थ्य आगंतुक

 

सीखने में सहायक अध्यापक

 

व्यवसाय-संबंधी चिकित्सक

 

नामित अधिकारी

 

फीजियोथेरेपिस्ट

 

विशेष शिक्षा आवश्यकता समन्वयक (जिन्हें अकसर सेनको कहा जाता है)

 

सामाजिक कार्यकर्ता

 

स्कूल-आधारित सहायक

 

वाणी और भाषा चिकित्सक

सामुदायिक शिशु विशेषज्ञ

आपका सामुदायिक शिशु विशेषज्ञ एक विशेषज्ञ डाक्टर है, जो उन बच्चों की पहचान में मुख्य भूमिका निभाता है, जिनकी विशेष शिक्षा आवश्यकताएं हो सकती हैं। यह विशेषज्ञ आपके बच्चे की जरूरतों का मूल्यांकन सक्षम करने में सक्षम होता है। स्वास्थ्य के मामलों के बारे में परामर्श देने के साथ ही यह डाक्टर आपके साथ संभावित सीखने की कठिनाइयों के बारे में भी चर्चा कर सकता है। आपकी सहमति से, यह डाक्टर शिक्षा और पुस्तकालय बोर्ड को महत्वपूर्ण सरोकार भेज सकती/सकता है। सामुदायिक शिशु विशेषज्ञों की नियुक्ति स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा न्यासों द्वारा की जाती है।

 

निर्दिष्ट चिकित्सा अधिकारी

संभवतः यह सामुदायिक शिशु विशेषज्ञ होगा। सभी वैधानिक चिकित्सा और सामाजिक सेवा सलाह संग्रह करना निर्दिष्ट चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी होती है।

 

वैधानिक मूल्यांकन के भाग के रूप में हर बच्चे का चिकित्सा परीक्षण होना जरूरी है। इस परीक्षण की सही-सही प्रकृति इस बात पर निर्भर करेगी कि आपके बच्चे को चिकित्सा कठिनाइयां हैं या नहीं। यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकतर बच्चों का केवल मूलभूत चिकित्सा परीक्षण होता है कि उनकी कोई महत्वपूर्ण चिकित्सा जरूरतें तो नहीं हैं।

 

शैक्षिक मनोवैज्ञानिक

आपके बच्चे के वैधानिक मूल्यांकन के भाग के रूप में शैक्षिक मनोवैज्ञानिक को बोर्ड को सलाह अवश्य देनी चाहिए। शैक्षिक मनोवैज्ञानिक मनोविज्ञान का स्नातक होता है, जिसने विकासपरक और शैक्षिक मनोवैज्ञानिक में स्नातकोत्तर योग्यताएं प्राप्त की हों। शैक्षिक मनोवैज्ञानिक योग्य और अनुभव अध्यापक भी होते हैं। वे बच्चों और युवाओं की शैक्षिक जरूरतों पर सलाह देने और आपके बच्चे को मदद करने के तरीके सुझाने में सक्षम हो सकते हैं।

 

स्वास्थ्य आगंतुक

स्वास्थ्य आगंतुक योग्य नर्स होती है, जिसने अतिरिक्त विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्राप्त किया होता है। यह पेशेवर विशेष शिक्षा आवश्यकताओं वाले स्कूल पूर्व बच्चों को सामुदायिक शिशु विशेषज्ञ के पास भेज सकती/सकता है। निर्दिष्ट चिकित्सा अधिकारी आपके स्वास्थ्य आगंतुक को वैधानिक मूल्यांकन प्रक्रिया के भाग के रूप में सलाह देने के लिए कह सकती/सकता है।

 

सीखने में सहायक अध्यापक

सीखने में सहायक अध्यापक की नियुक्ति शिक्षा और पुस्तकालय बोर्ड करता है। इस पेशेवर के पास सीखने की कठिनाइयों वाले बच्चों को पढ़ाने का अनुभव होता है। यह अध्यापक आपके बच्चे की सीधे मदद कर सकता है या स्कूल में अध्यापकों की सहायता कर सकता है।

 

नामित अधिकारी

वैधानिक मूल्यांकन प्रक्रिया जटिल है और कभी-कभी माता-पिता के लिए इसे समझना कठिन होता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि माता-पिता को शीघ्र और संबंधित मदद मिले, बोर्ड यह सुनिश्चित करता है कि आपको उस व्यक्ति का नाम और संपर्क का ब्यौरा मिल जाए, जो आपको सलाह, सहायता और समर्थन दे सके। यह पेशेवर आम तौर से आपके शिक्षा बोर्ड के विशेष शिक्षा भाग में नियुक्ति अधिकारी होता है।

 

व्यवसाय-संबंधी चिकित्सक

ऑकूपेशनल चिकित्सक उन बच्चों और युवाओं को मूल्यांकन, इलाज और पुनर्वास प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित होती/होता है, जिन्हें शारीरिक, समन्वय-परक और प्रक्रिया करने की कठिनाइयां होती हैं। निर्दिष्ट चिकित्सा अधिकारी आपके ऑकूपेशनल चिकित्सक को वैधानिक मूल्यांकन प्रक्रिया में योगदान के रूप में सलाह देने के लिए कह सकती/सकता है। ऑकूपेशनल चिकित्सकों की नियुक्ति स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा न्यासों द्वारा की जाती है।

 

फीजियोथेरेपिस्ट

फीजियोथेरेपिस्ट संतुलन में समस्याएं, समन्वयन, बैठने, खड़े होने और चलने जैसी संचालन और शारीरिक कठिनाइयों का मूल्यांकन और इलाज प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित होती/होता है। निर्दिष्ट चिकित्सा अधिकारी फीजियोथेरेपिस्ट से वैधानिक मूल्यांकन प्रक्रिया में योगदान के रूप में सलाह देने के लिए कह सकती/सकता है। फीजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा न्यासों द्वारा की जाती है।

 

विशेष शिक्षा आवश्यकता समन्वयक (जिन्हें अकसर सेनको कहा जाता है)

हर अनुदान-सहायता प्राप्त स्कूल के पास सेनको अवश्य होना चाहिए। सेनको एक कर्मचारी होता है, जिसकी जिम्मेदारी विशेष शिक्षा आवश्यकताओं प्रावधानों का समन्वयन होती है। छोटे स्कूल में प्रधानाचार्य ही सेनको हो सकता है। सेनको इस बारे में आपके अधिक विस्तृत प्रश्नों के उत्तर देने में सक्षम होगा कि स्कूल आपके बच्चे की विशेष शिक्षा आवश्यकताओं को कैसे पूरा कर रहा है।

 

सामाजिक कार्यकर्ता

सामाजिक कार्यकर्ता माता-पिता और परिवारों को सहायता और सलाह देने के लिए प्रशिक्षित होती/होता है। सामाजिक कार्यकर्ता वैधानिक मूल्यांकन में कल्याण सलाह का योगदान दे सकता है। सामाजिक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा न्यासों द्वारा की जाती है।

 

स्कूल-आधारित सहायक

अध्यापक द्वारा मुनासिब रूप से अपेक्षित मदद की तुलना में कुछ शिष्यों को अधिक मदद की जरूरत होती है। शिष्यों की विशेष शिक्षा आवश्यकताओं के अनुसार स्कूल विविध सहायकों की नियुक्ति करता है। उदाहरण के लिए, कक्षा सहायक, सामान्य सहायक, पर्यवेक्षण सहायक और सीखने में सहायता सहायक। सहायक स्कूल के प्रधानाचार्य के समग्र निर्देशन में काम करते हैं। यदि आपके बच्चे का कोई सहायक है, तो वह आपके बच्चे की विशेष शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निर्दिष्ट टीम का भाग होगा।

 

वाणी और भाषा चिकित्सक

वाणी और भाषा चिकित्सक वह पेशेवर होता है, जो वाणी और भाषा की कठिनाइयों के मूल्यांकन, निदान, प्रबंध और इलाज करने प्रशिक्षित होता है। वे माता-पिता और परिवारों को सहायता और सलाह भी देते हैं। वाणी और भाषा चिकित्सक वैधानिक मूल्यांकन प्रक्रिया के भाग के रूप में शिक्षा योजनाओं बता सकते हैं और चिकित्सा सलाह में योगदान कर सकते हैं। वाणी और भाषा चिकित्सकों की नियुक्ति स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा न्यासों द्वारा की जाती है।

लोग जिनके साथ आप शामिल हो सकते हैं
Please Rate This Page!