Young girl smiling in class Close up head shot of boy in school Girl holding hand up, with teacher at white board
.

डिस्लेक्सिया  (Dyslexia)

निम्नलिखित पाठ 'डिस्लेक्सिया पर कार्य समूह की रिपोर्ट' से लिया गया है, जो नीचे पूर्ण रूप में उपलब्ध है।

 

सिंहावलोकन

 

विकासपरक डिस्लेक्सिया का वर्णन पहले पहल 1886 में, 14 साल के लड़के के मामले में किया गया था, जो पढ़ना सीखने में अक्षम था। 1917 के आगामी अध्ययन में ऐसी कठिनाइयों को “जन्मजात शब्द अंधापन” कहा गया। 1960 के बाद ही अनुसंधान दवाई के क्षेत्र से शिक्षा के क्षेत्र में गया, जिनमें उन पहलुओं पर अध्ययन हुआ, यदि कोई हों, जिनमें “डिस्लेक्सिया” और “पिछली ओर पढ़ने वालों” के बीच भेद किया गया।

 

तब से, इस बात पर बहुत बहस हुई है कि डिस्लेक्सिया क्यों होता है और यह उनमें कैसे प्रकट होता है, जिनके बारे में यह स्थिति सोची जाती है। तथापि, एक निश्चित परिभाषा बहुत कम सहमति हुई है।

“डिस्लेक्सिया” शब्द का प्रयोग आम तौर से चिकित्सा/जीवविज्ञान के अनुसंधान में किया जाता है और यह इस क्षेत्र में स्वैच्छिक समूहों द्वारा वरीयता का शब्द बना हुआ है। तथापि, जैसा कि निकल्सन (2001)21 ने उल्लेख किया है, इसका यह अर्थ है कि एक “एकल सापेक्षिक दृष्टि से समान संलक्षण” है। वर्तमान अनुसंधान संकेत करते हैं कि मामला यह नहीं है।

 

शिक्षाविदों, खास तौर से शैक्षिक मनोवैज्ञानिकों ने, “सीखने की विशिष्ट कठिनाइयां” शब्द को वरीयता दी है, जो इस बात का संकेत है कि व्यक्ति में सीखने की कुछ प्रक्रियायों में कमी है, सभी में नहीं। 1980 के दौरान अमेरिका में, डिस्लेक्सिया शब्द को “पढ़ने की अक्षमता” शब्द से बदल दिया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि सीखने की प्रक्रिया के विश्लेषण से पढ़ने की प्रक्रिया पर बदलाव हो गया।

 

संबंधित दस्तावेज़ (Related Documents)

 

डीई - रिपोर्ट ऑफ द टास्क ग्रुप ऑन डिसलेक्सिया (.पीडीएफ)

 

डिस्लेक्सिया पर कार्य समूह की स्थापना जनवरी 2001 में नर्सरी स्तर से आगामी शिक्षा में, डिस्लेक्सिया वाले बच्चों और युवाओं के लिए मौजूदा प्रावधान की लेखा-परीक्षा, और अध्यापकों हेतु प्रशिक्षण की जरूरतों और सुअवसरों की पहचान करने के लिए की गई थी।

 

 

डिस्लेक्सिया
Please Rate This Page!