मूल्य कथन (Value Statement)
- शिक्षा जीवन के अवसरों के लिए महत्वपूर्ण है
- माता-पिता अपने बच्चों के प्रथम शिक्षक हैं और उन्हें अपनी शैक्षिक जिम्मेदारियां पूरी करनी चाहिए।
- नस्ल, लिंग, धर्म, सेक्स-संबंधी विचार, अक्षमता, संस्कृति, आयु, सामाजिक पृष्ठभूमि या विशेष शिक्षा आवश्यकताओं पर विचार किए बिना सभी बच्चों और युवाओं के पास उपयुक्त शिक्षा से लाभ उठाने के समान सुअवसर होने चाहिए।
- बच्चों और युवाओं को ऐसे किसी भी फैसले में शामिल किया जाना चाहिए, जो उन्हें प्रभावित करता हो
- बच्चों और युवाओं के सर्वोत्तम हित बच्चों और युवाओं, माता-पिता, परिवारों, स्कूल के कर्मचारियों और अन्य एजेंसियों को शामिल करने वाली प्रभावी साझेदारी के द्वारा सर्वोत्तम ढंग से पूरे किए जा सकते हैं।