Young girl smiling in class Close up head shot of boy in school Girl holding hand up, with teacher at white board
.

स्कूल में उपस्थिति (School Attendance)

माता-पिता/अभिभावक के रूप में स्कूल में अपने बच्चे की नियमित और समय-निष्ठ उपस्थिति सुनिश्चित करना आपका कानूनी कर्तव्य है।

 

वह समय बहुत महत्वपूर्ण है, जिसमें आप अपने बच्चे को उसके भविष्य के लिए तैयार करते हैं। हर साल, केवल 190 वैधानिक स्कूल दिवस होते हैं। यदि आपका बच्चा अपने स्कूल के समूचे समय में से सप्ताह में 1 दिन स्कूल नहीं जाता, तो वह 2 साल के बराबर स्कूल नहीं जाएगा। यह वैसा ही होगा जैसे कि 7 साल में स्कूल शुरू न करना या 14 साल में न छोड़ना।

 

अकसर देरी भी जुड़ सकती है, और इसका यह अर्थ हो सकता है कि आपके बच्चे से महत्वपूर्ण काम छूट रहा है, जिसे बाद में पूरा करने की जरूरत होगी। इससे पाठों में भी बाधा आती है और आपके बच्चे की ऐसी प्रतिष्ठा बन सकती है कि कहा जाए कि ऐसा न होता, तो बेहतर होता। कानून देरी और उपस्थित न होने पर एकदम समान तरीके से व्यवहार करता है।

 

पिछली पीढ़ियों की तुलना में आपके बच्चे की शिक्षा आज अधिक महत्वपूर्ण है। कृपया अपने बच्चे को इस अवसर का पूरा लाभ उठाने में मदद करें।

 

मेरे बच्चे को स्कूल कब शुरू करना चाहिए?

 

मेरे बच्चे को स्कूल कब छोड़ना चाहिए?

 

स्कूल में उपस्थिति का कानून क्या है?

 

स्कूल में उपस्थिति क्यों महत्वपूर्ण है?

 

अपने बच्चे की मदद के लिए आप क्या कर सकते हैं?

 

आपका बच्चा स्कूल से कब अनुपस्थित हो सकता है?

 

क्या मैं स्कूल की अवधि के दौरान अपने बच्चे को छुटिटयों पर ले जा सकती/सकता हूं?

 

यदि आपका बच्चा नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित नहीं होता, तो क्या हो सकता है?

 

 

मेरे बच्चे को स्कूल कब शुरू करना चाहिए?

उत्तरी आयरलैंड में बच्चे आम तौर से अपने चौथे जन्मदिन के बाद स्कूल के वर्ष में सितंबर में स्कूल शुरू करते हैं। इसका अर्थ यह है कि जिन बच्चों का चौथा जन्मदिन 1 सितंबर 2003 और 1 जुलाई 2004 के बीच है, वे सितंबर के शुरू में पी1 कक्षा में शामिल हो सकते हैं।

 

जिन बच्चों का जन्मदिन गरमियों के महीनों अर्थात 2 जुलाई से 31 अगस्त में आता है, वे अगले सितंबर तक स्कूल शुरू नहीं करते। इसका अर्थ यह है कि जो बच्चा 2 जुलाई से 31 अगस्त 2004 के बीच 4 साल का हुआ है, वह सितंबर 2005 तक स्कूल शुरू नहीं करेगा।

 

मेरे बच्चे को स्कूल कब छोड़ना चाहिए?

यदि आपका बच्चा 1 जुलाई या उससे पहले 16 साल का है, तो वह उस साल 30 जून को स्कूल छोड़ सकता है। यदि आपका बच्चा 1 जुलाई के बाद 16 साल का होता है, तो उसे अगले स्कूल वर्ष में 30 जून तक स्कूल में रहना चाहिए।

 

स्कूल में उपस्थिति का कानून क्या है?

माता-पिता और शिक्षा और पुस्तकालय बोर्डों के स्पष्ट कर्तव्य और जिम्मेदारियां हैं:

 

माता-पिता के कर्तव्य

 

अपने बच्चों की शिक्षा के संबंध में माता-पिता के कर्तव्य, शिक्षा और पुस्तकालय (उत्तरी आयरलैंड) आदेश 1986 में दिए गए हैं और कहते हैं:

"अनिवार्य स्कूल आयु के हर बच्चे के माता-पिता को ऐसा करना चाहिए कि वह स्कूल में नियमित उपस्थिति से या अन्यथा, अपनी आयु की क्षमता और अभिवृत्ति के उपयुक्त कुशल पूर्णकालिक शिक्षा, और कोई विशेष शैक्षिक जरूरत जो उसकी हो, प्राप्त करे"।

ईएलबी के कर्तव्य

अपनी शिक्षा कल्याण सेवा के द्वारा शिक्षा और पुस्तकालय बोर्डों की कानूनी जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि माता-पिता और देखभालकर्ता अपने बच्चों की शिक्षा की खुद की जिम्मेदारी पूरी करें। यदि वे ऐसा नहीं करते, तो शिक्षा और पुस्तकालय बोर्ड का कर्तव्य है कि वह अदालती कार्रवाई से कानूनी प्रक्रियाओं का प्रयोग करके माता-पिता के कर्तव्यों को पूरा करवाए, जिससे कि उनकी देखभाल वाले बच्चे का शिक्षा प्राप्त करना सुनिश्चित हो जाए।

 

स्कूल में उपस्थिति क्यों महत्वपूर्ण है?

  • यह कानून की अपेक्षा है।

  • बच्चों का नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित होना जरूरी है, जिससे कि वे अपने काम पूरे कर सकें और सामाजिक विकास को प्रवर्धित कर सकें।

  • अच्छी शिक्षा आपके बच्चे को जीवन में सर्वोत्तम संभव शुरुआत देगी और उसे उपलब्ध सुअवसरों का सर्वोत्तम उपयोग करने में सक्षम करेगी।

  • बच्चों को बाद के जीवन हेतु तैयारी के लिए अच्छी आदतों का विकास करने की जरूरत होती है।

  • स्कूल पूरा करने वालों के नियोक्ता काम का प्रस्ताव करने से पहले युवाओं की स्कूल में उपस्थिति और समय-निष्ठा के रिकार्ड पर ध्यान देंगे।

  • जो युवा बिना किसी वाजिब कारण के स्कूल से दूर रहते हैं, उनके जुर्म या दुर्व्यवहार का शिकार होने का जोखिम हो जाता है।

 

अपने बच्चे की मदद के लिए आप क्या कर सकते हैं?

  • सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा नियमित रूप से स्कूल जाए, समय पर लौटे, और स्कूल के नियमों का पालन करे। अच्छी आदतें शुरुआती आयु में शुरू करें, जब आपका बच्चा प्राथमिक स्कूल में हो।

  • यदि आपका बच्चा स्कूल की उपेक्षा शुरू कर दे, तो तत्काल स्कूल से संपर्क करें और मामले को सुलझाने के लिए उनके साथ काम करें।

  • यदि आपका बच्चा बीमार है, तो उसकी अनुपस्थिति के पहले ही दिन स्कूल से संपर्क करें । यदि कर्मचारियों को आपसे कोई सूचना नहीं मिलेगी, तो उन्हें चिंता होगी।

  • यदि आपका बच्चा कभी स्कूल नहीं जा पाता, तो उन्हें इसका कारण बताएं। सुनिश्चित कर लें कि आप इस बारे में स्कूल द्वारा की गई व्यवस्थाओं का पालन करें।

  • यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा स्कूल न जाए, उदाहरण के लिए धार्मिक उत्सव या किसी अन्य विशेष अवसर के लिए, तो अग्रिम रूप से स्कूल की सहमति ले लें और पूरा विवरण दें।

  • यह उम्मीद न करें कि स्कूल, स्कूल के समय में खरीदारी पर जाने के लिए सहमत होगा, चाहे वह स्कूल की वर्दी के लिए ही हो।

  • अपने बच्चे के स्कूल के काम में पूरी रुचि लें।

  • कठिन या चुनौतीपूर्ण व्यवहार के नियंत्रण में स्कूल के कर्मचारियों के प्रयासों का समर्थन करें।

 

बच्चे स्कूल से कब अनुपस्थित हो सकते हैं?

जब

 

  • वह बीमार है।

  • उसकी उपेक्षा न की जा सकने वाली चिकित्सा या दंत-चिकित्सा की मुलाकात है।

  • धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले रहा है।

  • परिवार में असाधारण स्थिति है जैसे विवाह या क्रिया कर्म

 

अनुपस्थिति के कुछ अस्वीकार्य कारण

 

  • जन्मदिन।

  • रिश्तेदारों के यहां जाना।

  • खरीदारी।

  • बाल कटवाना।

  • परिवार के अन्य सदस्यों की देखभाल करना।

 

स्कूल से संपर्क करना यदि आपके बच्चे को स्कूल से अनुपस्थित रहना है, तो आपको स्कूल को जल्दी से जल्दी सूचित कर देना चाहिए, संभव हो तो अनुपस्थिति के पहले दिन ही।

 

यदि आप अनुपस्थिति के बारे में पहले से जानते हैं, तो आपको यथासंभव सूचना और पूर्ण विवरण देकर स्कूल से अनुमति लेनी चाहिए।

 

क्या मैं स्कूल की अवधि के दौरान अपने बच्चे को छुटिटयों पर ले जा सकती/सकता हूं?

जहां संभव हो, स्कूल से अनुपस्थिति से बचना चाहिए।

 

इससे आपके बच्चे की शिक्षा में बाधा पड़ती है और स्कूल के भीतर उसके संबंधों पर प्रभाव पड़ सकता है।

 

यदि आप स्कूल की अवधि के दौरान छुटिटयों की योजना बनाते हैं, तो आपका बच्चा अपनी शिक्षा का एक भाग खो देगा और उसका महत्वपूर्ण परीक्षण या परीक्षा छूट सकती है।

 

आपको इस बारे में अपने बच्चे के स्कूल के प्रधानाचार्य से चर्चा करनी चाहिए, क्योंकि केवल स्कूल ही ऐसी अनुपस्थिति के लिए अधिकृत कर सकता है।

 

अपने बच्चे के स्कूल से यह उम्मीद न रखें कि वह अनुपस्थिति के लिए अधिकृत कर देगा, क्योंकि उसकी यह नीति हो सकती है कि स्कूल के समय के दौरान सभी छुट्टियों को अनुपस्थिति माना जाएगा।

 

यदि आपका बच्चा नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित नहीं होता, तो क्या हो सकता है?

कानून कहता है कि स्कूल में अपने बच्चों की नियमित और समय-निष्ठ उपस्थिति सुनिश्चित करना माता-पिता की जिम्मेदारी हैं।

 

हर बच्चे के लिए हर माता-पिता पर 1000 पाउंड जुर्माना किया जा सकता है, यदि वह नियमित रूप से उपस्थित नहीं होता।

स्थानीय शिक्षा और पुस्तकालय बोर्ड के पास भी विकल्प है कि वह आपके बच्चे के मामले में शिक्षा निरीक्षण आदेश के लिए आवेदन कर सके।

 

यह महत्वपूर्ण है कि कोई कानूनी कार्रवाई जरूरी हो जाने से पहले आप किसी कठिनाई को दूर करने के लिए पहले से स्कूल और शिक्षा कल्याण अधिकारी से सहयोग करें।

(कानूनी रूप से किसी भी बच्चे को अपने चौथे जन्मदिन के बाद सितंबर की शुरुआत से पहले स्कूल में नहीं होना चाहिए, लेकिन अनेक परिवार अपने बच्चे को नर्सरी में भेजना पसंद करते हैं।)

Please Rate This Page!