किशोर गर्भ-धारण और माता-पितृत्व के इर्द-गिर्द अनेक मुद्दे होते हैं, जिनका युवती को सामना करना पड़ता है; इनमें से एक यह सुनिश्चित करना है कि उसे अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए काफी सहायता मिले। युवती को अपने परिवार के भीतर बदलती हुई भूमिकाओं और संबंधों, तथा स्कूल और अध्ययन के प्रबंध के बारे में फैसले लेने होते हैं और साथ ही प्रसव से पहले और बाद की देखभाल और सहायता को संभालना पड़ता है।
ईडब्ल्यूएस युवती को उसके शिशु के जन्म के दौरान और बाद में कैसे मदद कर सकती है?
क्या कोई शिशु देखभाल सहायता उपलब्ध है?
'स्कूल की आयु की माताएं' शब्दों का क्या अर्थ है?
एस.ए.एम. (स्कूल की आयु की माताएं) परियोजना के द्वारा शिक्षा में क्या सहायता उपलब्ध है?
युवती एस.ए.एम. सहायता सेवा तक कैसे पहुँचे?
शिक्षा कल्याण सेवा युवती को उसके शिशु के जन्म के दौरान और बाद में कैसे मदद कर सकती है?
एक शिक्षा कल्याण अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए आपकी ओर से काम करेगी/करेगा कि आपको शिशु के जन्म से पहले और बाद दोनों समय में आपकी शिक्षा के लिए उतनी अतिरिक्त सहायता मिल सके, जितनी संभव हो। वे आपके, आपके स्कूल और आपके माता-पिता/देखभालकर्ताओं के साथ योजना बनाएंगे, जो देखेंगे कि आपके लिए शिक्षा के क्या विकल्प उपलब्ध हैं, आप योग्यताओं के लिए काम करना कैसे जारी रख सकती हैं, स्कूल से बाहर रहने पर अध्ययन में सहायता और जब आप स्कूल वापस लौटेंगी, तो आपकी सहायता कैसे की जाएगी।
क्या युवा माताओं के लिए कोई शिशु देखभाल सहायता है?
यदि युवती पूर्णकालिक स्कूल में लौट रही है, तो शिक्षा कल्याण सेवा सामाजिक सेवाओं से जरूरत का मूल्यांकन करने के लिए कहेगी। इसके आधार पर पंजीकृत शिशुदेखरेखकर्ता के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध की जा सकती है।
'स्कूल की आयु की माताएं' शब्दों का क्या अर्थ है?
इन शब्दों का अर्थ उस युवती से है, जो अनिवार्य स्कूल की आयु की हो और उसने बच्चे को जन्म दिया हो। स्कूल की आयु की माताएं (एस.ए.एम.) परियोजना की स्थापना ऐसी युवतियों की सहायता के लिए की गई थी, जो गर्भवती हैं या जिन्होंने अनिवार्य स्कूल की आयु, यानी 12 वर्ष तक बच्चे को जन्म दिया हो। परियोजना उन युवतियों के लिए भी उपलब्ध है, जो 13 और 14 साल तक स्कूल में रहती हैं। यह युवतियों को विकल्प देने के लिए और सहायता प्रदान करने के लिए और खास तौर से युवतियों द्वारा हर साल गर्भधारण के समय स्कूल छोड़ने के मुद्दे का हल ढूंढ़ने के लिए स्थापित की गई थी।
उन युवतियों के लिए एस.ए.एम. के द्वारा शिक्षा में क्या सहायता उपलब्ध है, जिन्होंने बच्चे को जन्म दिया है या जन्म देने वाली हैं?
एस.ए.एम. (स्कूल की आयु की माताएं) परियोजना समूचे उत्तरी आयरलैंड में उपलब्ध है। परियोजना शिक्षा जारी रखने और साथ ही युवतियों को उनके व्यक्तिगत विकास, प्रसव-पूर्व और स्वास्थ्य देखभाल की जरूरतों का हल करने के लिए सहायता देती है।
आपके स्थानीय क्षेत्र में परियोजना में निम्नलिखित पेशेवर शामिल हो सकते हैं: शिक्षा कल्याण सेवा परियोजना अधिकारी, शिक्षा ट्यूटर, निश्चित प्रारंभ कार्यकर्ता, स्वास्थ्य आगंतुक, आया और क्रैच अधीक्षक। युवती उन अन्य लड़कियों से मिल सकती है, जो युवा माताएं हैं, वह सहायक समूह में भाग ले सकती है या व्यक्तिगत आधार पर सहायता ले सकती है। स्वास्थ्य, लाभ, कल्याण और शिक्षा के मुद्दों पर विस्तृत श्रेणी की विशेषज्ञ व्यवहारिक सलाह उपलब्ध है और कुछ परियोजनाओं में घर पर ट्यूशन शामिल होता है।
युवती एस.ए.एम. सहायता सेवा तक कैसे पहुंचे?
परियोजना के लिए संदर्भ आम तौर से शिक्षा कल्याण अधिकारी से आता है, या स्वास्थ्य पेशेवर या सामाजिक कार्यकर्ता से आ सकता है। युवती इस सहायता के बारे में सीधे अपने स्कूल से या अपने क्षेत्र में ईडब्ल्यूएस कार्यालय में भी पूछ सकती है।
युवा माता-पिता नेटवर्क (028 9047 3856) स्वैच्छिक संगठन है, जिसके पास शिक्षा और साथ ही स्कूल की आयु की माताओं और माता-पिता की सहायता के लिए विस्तृत श्रेणी की सूचना होती है।