जब भी घर पर बच्चे की देखभाल में कठिनाई होती है और उन्हें घर में रखना संभव न हो, या बच्चे के कल्याण के हित में न हो, तो यह फैसला किया जा सकता है कि कोई वैधानिक अभिकरण की सेवा बच्चे की देखरेख के लिए कानूनी तौर पर ली जाए।
'देखरेख वाला' बच्चा कौन है?
'देखरेख वाले' बच्चे के लिए कानून क्या है?
माता-पिता के लिए इस कानून का क्या अर्थ है?
कोई बच्चा 'देखरेख वाला' बच्चा कैसे बनता है?
'देखरेख वाले' बच्चों को विशेष ध्यान की जरूरत क्यों होती है?
ईडब्ल्यूएस समर्थन 'देखरेख वाले' बच्चों की शिक्षा की देखरेख कैसे करता है?
देखरेख वाले बच्चों के बारे में मुझे और जानकारी कहां से मिल सकती है?
'देखरेख वाला' बच्चा (एलएसी) कौन है?
बाल (एनआई) आदेश 1995 उल्लेख करता है कि 'देखरेख वाला' बच्चा वह है, 'जो किसी न्यास की देखरेख में है या जिसे न्यास ने आवास प्रदान किया है'। देखरेख वाले बच्चे यहां रह सकते हैं:
'देखरेख वाले' बच्चों के लिए कानून क्या है?
देखरेख वाले बच्चा निम्नलिखित कानूनों का विषय हो सकता हैः
-
अंतरिम देखभाल आदेश
-
पूर्ण देखभाल आदेश
-
निवास आदेश
-
स्वैच्छिक स्थान दिया गया
माता-पिता के लिए इस कानून का क्या अर्थ है?
बाल (एनआई) आदेश 1995 में मुख्य और कानूनी अपेक्षाएं दोनों हैं, जो बच्चों की रक्षा और उनके कल्याण के प्रवर्द्धन के लिए है। वे माता-पिता को अपने बच्चे के पालन-पोषण, उन्हें सुरक्षित रखने और बच्चों के लिए उपलब्ध सेवाओं, जैसे स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाएं, न्यास और शिक्षा और पुस्तकालय बोर्ड, के संबंध मे मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश प्रदान करते हैं।
बच्चों से संबंधित कानूनों में बच्चे के कल्याण को प्राथमिकता हासिल है और माता-पिता को इसे सुनिश्चित करने के लिए और अपनी इच्छाओं पर विचार किए जाने और उनसे परामर्श किए जाने का अधिकार रखते हुए, अन्यों के साथ, जैसा जरूरी हो, काम करना चाहिए।
अदालत के आदेश के तहत बच्चे की देखरेख हो सकती है या माता-पिता के साथ अनुबंध के बाद न्यास उसे स्थान दे सकता है। यदि बच्चे के लिए देखभाल आदेश दिया जाता है, तो बच्चे के लिए 'माता-पिता की जिम्मेदारी' माता-पिता न्यास के साथ साझी हो जाती है। यह कानून में परिभाषित किया गया है, क्योंकि कानून के अनुसार बच्चे के संबंध में 'सभी अधिकार, कर्तव्य, शक्तियां, जिम्मेदारियां और सत्ता बच्चे के माता-पिता के पास होती है'।
बाल कानून केंद्र जैसे अनेक अभिकरण हैं, जो माता-पिता को अपने बच्चों के बारे में अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों और व्यापक श्रेणी के कानून के अर्थ पर विस्तृत मार्गदर्शन और सलाह प्रदान करते हैं।
कोई बच्चा 'देखरेख वाला' बच्चा कैसे बनता है?
देखरेख किए जा रहे बच्चे के बारे में कोई फैसला करने से पहले, सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा पहले बच्चे की जरूरतों का मूल्यांकन होना चाहिएः इसके बाद बच्चे की जरूरतों को पूरा करने के बारे में परामर्श होता है, जो फैसले की ओर ले जाता है। देखभाल और स्थान योजनाओं में फैसलों को औपचारिक रूप दिया जाता है, जिनमें बच्चे के रहने और देखभाल की व्यवस्थाओं में बदलाव शामिल हो सकता है और जो हर बच्चे के कल्याण की रक्षा और सुरक्षा के लिए कानूनी ढांचे द्वारा निर्देशित हो सकते हैं।
स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा न्यासों की लिखित नीतियां और कार्य-प्रणालियां होती हैं, जिनमें इस वैधानिक प्रक्रिया के सभी चरणों के विवरण दिए जाते हैं। हर देखरेख वाले बच्चे की देखभाल की योजना का मुख्य फोकस शैक्षिक मुद्दे होते हैं।
इन बच्चों को विशेष ध्यान की जरूरत क्यों होती है?
उत्तरी आयरलैंड में हाल ही के अनुसंधान ने संकेत किया है कि 'देखरेख वाले' बच्चों में से महत्वपूर्ण संख्या के बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियां कम होती हैं, जो उनके भविष्य के जीवन के अवसरों को पंगु कर सकती हैं।
सार्वजनिक देखभाल के युवा उसी शैक्षिक अनुभव और जीवन के अवसरों के योग्य हैं, जिसके अन्य सभी। अपने जीवन अनुभव के कारण उनकी विशेष जरूरतें हो सकती हैं।
शिक्षा कल्याण सेवा समर्थन देखरेख वाले बच्चों की शिक्षा में सहायता कैसे करती है?
शिक्षा कल्याण सेवा समर्थन अलग-अलग बच्चों और उनके देखभालकर्ताओं को सलाह और सहायता दे सकती है। हम अन्यों के साथ भी काम करते हैं, जिनकी सामाजिक सेवाओं और अन्य वैधानिक और स्वैच्छिक अभिकरणों के भीतर 'देखरेख वाले' बच्चों के लिए पेशेवर जिम्मेदारी है, उदाहरण के लिए, शैक्षिक मुद्दों पर प्रशिक्षण और सलाह देना।
मुझे और जानकारी कहां मिल सकती हैं?
हर शिक्षा और पुस्तकालय बोर्ड शिक्षा कल्याण सेवा ने विशेषज्ञ प्रावधान तैयार किया है और आपके रहने के क्षेत्र के आधार पर उनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाना चाहिए। उनके पास संसाधनों की श्रेणी उपलब्ध है।