शिक्षा युवाओं को जीवन के लिए तैयार होने का सुअवसर देती है। शिक्षा कल्याण सेवा (ईडब्ल्यूएस) एक विशेषज्ञ शिक्षा सहायता सेवा है, जो युवाओं को अनिवार्य स्कूल आयु में, और उनके परिवारों को शिक्षा प्रणाली से सर्वोत्तम हासिल करने में मदद करती है।
लक्ष्य
स्कूल में नियमित उपस्थिति की संस्कृति को प्रोत्साहित करना।
मिशन कथन
शिक्षा कल्याण सेवा साझेदारी और समीकृत उपाय से बच्चों और युवाओं के लाभकारी शिक्षा में प्रतिभाग को प्रोत्साहन देती है।