Young girl smiling in class Close up head shot of boy in school Girl holding hand up, with teacher at white board
.

अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions)

स्कूल वर्दी भत्ते के दावे के लिए कौन योग्य है?

 

स्कूल वर्दी भत्ते के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?

 

स्कूल पोशाक भत्ते का भुगतान कब किया जाता है?

 

स्कूल छोड़ने की आयु के शिष्यों को स्कूल पोशाक भत्ते का भुगतान सितंबर तक क्यों नहीं किया जाता?

 

क्या मुझे अपने सभी बच्चों के लिए स्कूल वर्दी भत्ता मिल सकता है?

 

यदि मेरा साथी या मैं कामकाजी कर क्रेडिट के योग्य हैं, तो क्या मैं अपने बच्चों के लिए स्कूल वर्दी भत्ते योग्य हूं?

 

स्कूल वर्दी भत्ते के लिए मैं कितनी राशि के योग्य हूंगा?

 

स्कूल पोशाक भत्ते का भुगतान कैसे किया जाता है?

 

यदि मेरा बच्चा अन्य बोर्ड के स्कूल में जाता है, तो मुझे क्या करना चाहिए?

 

स्कूल वर्दी भत्ते के लिए दी गई राशि काफी नहीं है, क्योंकि यह स्कूल की वर्दी का खर्च पूरा नहीं करती?

 

क्या एक ही स्कूल वर्ष में एक बच्चे के लिए एक से अधिक स्कूल वर्दी भत्ते का भुगतान हो सकता है?

स्कूल वर्दी भत्ते के दावे के लिए कौन योग्य है?

शिष्य स्कूल की वर्दी/शारीरिक शिक्षा वस्त्रों के लिए योग्य होता है, जबः

 

  • माता-पिता/अभिभावक को आमदनी सहायता या आमदनी-आधारित काम खोजी भत्ता मिल रहा हो, या यदि शिष्य अपने खुद के नाम पर आमदनी सहायता का दावा कर रहा हो; या,

  • माता-पिता को बाल कर क्रेडिट मिल रहा हो; और वे कामकाजी कर क्रेडिट के लिए अयोग्य हों क्योंकि वे हफ्ते में 16 घंटों से कम काम करते हैं; और 13,910 पाउंड या कम की वार्षिक कर-योग्य आय हो; या,

  • वह गृह कार्यालय राष्ट्रीय आश्रय-स्थल सहायता सेवा(एनएएसएस) द्वारा समर्थित आश्रय-स्थल मांगने वाले का बालक हो

  • माता-पिता को राज्य पेंशन क्रेडिट का गारंटी तत्व मिलता हो

 

शिष्यों को माध्यमिक/व्याकरण स्कूलों में जाना चाहिए या दिन के विद्यार्थी के रूप में विशेष स्कूल में जाना चाहिए।

वस्त्रों की योजना प्राथमिक/नर्सरी स्कूलों में जाने वाले शिष्यों पर लागू नहीं होती।

 

आगामी और उच्चतर शिक्षा के संस्थानों में जाने वाले शिष्यों को स्कूल वर्दी के लिए भत्ता नहीं दिया जा सकता। शारीरिक शिक्षा के लिए वस्त्रों के भत्ते की योग्यता की फिलहाल समीक्षा की जा रही है और इसके लिए प्राप्त होने वाले आवेदन-पत्र पर तदनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

स्कूल वर्दी भत्ते के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?

स्कूल वर्दी भत्ते के लिए आवेदन-पत्र माता-पिता/अभिभावक/दावेदार द्वारा भरा जाना चाहिए और उस बोर्ड को भेजा जाना चाहिए, जिसमें आप रहते हैं। मार्गदर्शन अपने इससे प्राप्त किया जा सकता है स्थानीय शिक्षा बोर्ड।

 

स्कूल पोशाक भत्ते का भुगतान कब किया जाता है?

स्कूल वर्ष शुरू होने से अर्थात 1 अगस्त पहले भत्ते का भुगतान नहीं किया जा सकता।

 

स्कूल छोड़ने की आयु के शिष्यों को स्कूल पोशाक भत्ते का भुगतान सितंबर तक क्यों नहीं किया जाता?

स्कूल छोड़ने की आयु के शिष्यों को भुगतान तब तक नहीं किया जा सकता, प्रधानाचार्य से यह पुष्टि नहीं मिल जाती कि शिष्य वास्तव में लौट रहे हैं।

 

क्या मुझे अपने सभी बच्चों के लिए स्कूल वर्दी भत्ता मिल सकता है?

आप माध्यमिक, व्याकरण, स्वैच्छिक व्याकरण, एकीकृत माध्यमिक और विशेष स्कूलों में जाने वाले बच्चों के लिए स्कूल वर्दी भत्ते के लिए आवेदन कर सकते हैं। आगामी और उच्चतर शिक्षा के संस्थानों में पी.ई. कर रहे विद्यार्थियों के लिए शारीरिक शिक्षा के लिए वस्त्रों के भत्ते की फिलहाल समीक्षा की जा रही है और इसके लिए प्राप्त होने वाले आवेदन-पत्र पर तदनुसार कार्रवाई की जाएगी। मुख्य धारा के प्राथमिक और नर्सरी स्कूलों में जाने वाले बच्चे योग्य नहीं हैं।

 

यदि मेरा साथी या मैं कामकाजी कर क्रेडिट के योग्य हैं, तो क्या मैं अपने बच्चों के लिए मुफ्त भोजन/वर्दी भत्ते के दावे योग्य हूं?

जो माता-पिता कामकाजी कर क्रेडिट के योग्य हैं, वे अपने बच्चों के लिए स्कूल वर्दी भत्ता प्राप्त करने के योग्य नहीं होते।

 

स्कूल वर्दी भत्ते के लिए मैं कितनी राशि के योग्य हूंगा?

योग्यता इस प्रकार हैः

स्कूल वर्ष 2005/2006 01 अगस्त 2005 – 31 जुलाई 2006

1/8/05 को 15 साल से कम आयु के शिष्यों के लिए 46.00 पाउंड का वर्दी भत्ता

1/8/05 को 15 साल से कम आयु के शिष्यों के लिए 51.00 पाउंड का वर्दी भत्ता

सभी योग्य शिष्यों के लिए 19.50 पाउंड का पी.ई. भत्ता

स्कूल वर्दी भत्ते का भुगतान कैसे किया जाता है?

बोर्ड स्कूल वर्दी भत्ते का भुगतान चेक द्वारा सीधे दावेदार को करते हैं।

 

यदि मेरा बच्चा अन्य बोर्ड के स्कूल में जाता है, तो मुझे क्या करना चाहिए?

माता-पिता को हमेशा उस बोर्ड क्षेत्र को आवेदन करना चाहिए, जिसमें वे रहते हैं। यदि बच्चा अन्य बोर्ड क्षेत्र के स्कूल में जाता है, तो उपयुक्त लाभ प्राप्त करने वाले माता-पिता को स्कूल वर्दी भत्ते की व्यवस्था वह बोर्ड करेगा, जिसमें आप रहते हैं।

 

स्कूल वर्दी भत्ते के लिए दी गई राशि काफी नहीं है, क्योंकि यह स्कूल की वर्दी का खर्च पूरा नहीं करती?

स्कूल वर्दी/शारीरिक शिक्षा वस्त्र भत्ता स्कूल की वर्दी के खर्च में केवल योगदान है।

 

क्या एक ही स्कूल वर्ष में एक बच्चे के लिए एक से अधिक स्कूल वर्दी भत्ते का भुगतान हो सकता है?

नहीं, एक स्कूल वर्ष में प्रति शिष्य केवल एक स्कूल वर्दी भत्ते का भुगतान हो सकता है।