पूर्ण स्कूल पोशाक भत्ते में स्कूल पोशाक के लिए भत्ता और शारीरिक शिक्षा वस्त्रों के लिए भत्ता शामिल है।
शिष्य स्कूल पोशाक/शारीरिक शिक्षा वस्त्रों के लिए योग्य होता है, जबः
- माता-पिता/अभिभावक को आमदनी समर्थन या आमदनी-आधारित काम खोजी भत्ता मिल रहा हो, या यदि शिष्य अपने खुद के नाम पर आमदनी समर्थन का दावा कर रहा हो; या,
- माता-पिता को बाल कर क्रेडिट मिल रहा हो; और कामकाजी कर क्रेडिट के लिए अयोग्य हों क्योंकि वे सप्ताह में 16 घंटों से कम काम करते हों; और 13,910 पाउंड या कम की वार्षिक कर-योग्य आय हो; या
- वह गृह कार्यालय राष्ट्रीय आश्रय-स्थल समर्थन सेवा (एनएएसएस) द्वारा समर्थित आश्रय-स्थल मांगने वाले का बालक हो
- माता-पिता को राज्य पेंशन क्रेडिट का गारंटी तत्व मिलता हो